प्रियंका चोपड़ा ने दिखाई वाइट बिकीनी और बिंदी में अनदेखी तस्वीर
प्रियंका चोपड़ा ने अपनी एक पुरानी तस्वीर शेयर की है, जिसमें वह वाइट बिकीनी और बिंदी में नजर आ रही हैं। प्रियंका चोपड़ा ने इस थ्रोबेक तस्वीर के साथ लिखा है कि वह हमेशा से बिंदास रही हैं और शर्म जैसी चीजों के बार में कभी नहीं सुना। प्रियंका चोपड़ा ने करियर के शुरूआती दौर की अपनी एक अनदेखी तस्वीर शेयर की है, जिसमें वह वाइट बिकीनी में नजर आ रही हैं। मजेदार यह है कि प्रियंका बिकीनी के साथ बिंदी में नजर आ रही हैं और इसके लिए उन्होंने खुद की तारीफ अपने शब्दों में की है। प्रियंका चोपड़ा ने 19 साल की उम्र वाली अपनी थ्रोबौक तस्वीर शेयर की है। प्रियंका इस फोटो में काफी बोल्ड और बिंदास दिख रही हैं और इसी का जिक्र उन्होंने अपने पोस्ट के कॉमेंट में भी किया है। हालांकि, इस तस्वीर में प्रियंका बिल्कुल पहचान में नहीं आ रही हैं। प्रियंका चोपड़ा ने 19 साल में अपनी वाइट बिकीनी वाली तस्वीर के साथ लिखा है, 'शर्म? मैंने इस बारे में कभी नहीं सुना।' इसी के साथ उन्होंने बिंदी और बिकीनी लिखकर इसे हैशटैग किया है। यहां याद दिला दें कि साल 2000 में प्रियंका मिस वर्ल्ड का खिताब अपने नाम किया था। यह तस्वीर भी उसी आसपास की नजर आ रही है। प्रियंका का बिंदास अंदाज इस बात का सबूत है कि आज वह जिस मुकाम पर हैं, इसकी नींव काफी पहले रखी जा चुकी थी। वाइट लूज पैंट के साथ वाइट बिकीनी में प्रियंका कमर पर हाथ रखकर अपने कर्व्स दिखाती नजर आ रही हैं।

पाठको की राय